{"_id":"58444f834f1c1be221a863bd","slug":"the-notification-must-be-filed-in-tihar-fond-raamaveer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में आज दाखिल होगी रामवीर शौकीन की तलबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में आज दाखिल होगी रामवीर शौकीन की तलबी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। देहरादून पुलिस की कस्टडी से दो एके-47 और एक कार्बाइन लूटकर गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा को छुड़ाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को बी-वारंट पर लाने की कोतवाली पुलिस ने तैयारी की ली है। इसके लिए पुलिस तिहाड़ जेल में सोमवार (आज) को तलबी दाखिल करेगी।
गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2014 को मुजफ्फरनगर के गांव सरनावली निवासी गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा को देहरादून पुलिस बागपत कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किस्तु ज्योति कॉन्वेंट हाईस्कूल के पास स्कॉर्पियों में सवार अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर असलहा लूट लिए और अमित को छुड़ा लिया था। कोतवाली में इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी अमित पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि अमित को सुनील राठी गैंग ने छुड़ाया है। दिल्ली के मुंडका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को अमित को छुड़ाने की साजिश रचने और उनके भांजे नीरज बवाना को छुड़ाने का मुलजिम बनाया गया था। आरोपी नीरज बवाना व उसके साथी काफी समय पहले पकड़े गए थे। पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को दिल्ली पुलिस ने 28 नवंबर को गिरफ्तार किया था। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि पूर्व विधायक रामवीर शौकीन का कोर्ट से बी-वारंट हो गया है। बी-वारंट नोटिस (तलबी) को सोमवार (आज) को तिहाड़ जेल में दाखिल किया जाएगा।