फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The newly married woman eloped with her friend after breaking the bond of marriage.

Baghpat News: शादी का बंधन तोड़ सहेली संग फरार हो गई नवविवाहिता

Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
The newly married woman eloped with her friend after breaking the bond of marriage.
अमीनगर सराय। सहेली की शादी होने के अवसाद में खाना छोड़कर खुद को कमरे में बंद रखने और जहरीला पदार्थ निगलने वाली युवती और उसकी नविवाहित सहेली घर से फरार हो गई। जिन्हें तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया और दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की दो युवतियों ने एक कॉलेज में पढ़ाई की। जिनके बीच काफी नजदीकियां बढ़ गईं थीं और एक दूसरे के घर भी काफी आना जाना हो गया था। बताया कि दोनों शादी नहीं करने और एक साथ रहने की जिद पर भी अड़ गईं थीं। मार्च में एक सहेली की शादी हो गई थी। जिसके अवसाद में दूसरी सहेली ने कई दिन तक खाना पीना छोड़ दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। तीन मार्च को जान देने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया था।
विज्ञापन

शादी के बाद दोनों फिर से मिलने लगीं थीं और 25 मई को दोनों घर से फरार हो गई। जिसका पता चलने पर दोनों के परिजनों ने सिंघावली अहीर पुलिस से बरामद करने की गुहार लगाई। इस मामले में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed