{"_id":"623f560d94e4df1d761bdf9d","slug":"the-murderer-s-body-will-be-identified-by-the-dna-test-of-the-father-baghpat-news-mrt5819006124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी के शव की पिता के डीएनए जांच से होगी शनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी के शव की पिता के डीएनए जांच से होगी शनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडेरा गांव में जनवरी 2021 में युवक भरत की हत्या में आरोपी था गांव का अवतार
एलम में मिले शव को परिजनों ने अवतार का बताया तो डीएनए जांच को सैंपल लिया
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कंडेरा गांव में 27 जनवरी 2021 को भरत पुत्र विनोद की हत्या की गई थी। उसमें अवतार पुत्र देवेंद्र को आरोपी बनाया गया था। उस घटना के बाद अवतार लापता हो गया था। इसके बाद 3 फरवरी 2021 को कांधला के एलम के जंगल में लावारिस हालत में एक शव पड़ा मिला था। पुलिस ने लावारिस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। जिसके फोटो से कंडेरा गांव के देवेंद्र ने दावा किया था कि वह उसके बेटे अवतार का शव था। रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि देवेंद्र ने भले ही शव अपने बेटे का बताया हो, लेकिन शव की शनाख्त के लिए देवेंद्र की डीएनए जांच कराने के लिए कहा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले एक साल से डीएनए जांच के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह जांच कराने को तैयार नहीं थे। अब देवेंद्र को डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा है। उसकी जांच रिपोर्ट से साफ होगा कि एलम में मिला शव अवतार का था या नहीं।
सीजेएम कोर्ट से सुनवाई के लिए समन जारी किया
बागपत। वकील सोनू शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त 2019 को बागपत कोतवाली के पाबला गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें एक मुकदमे में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया था, जबकि दूसरे मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाई थी। उस दूसरे मुकदमे में सीजेएम प्रीति सिंह की कोर्ट से अरुणकांत, विजयकांत, श्रीकांत, आकाश, राजा, सुखवीरी, पूजा, जगदीश को समन जारी किया है। संवाद