{"_id":"6138fb7d8ebc3ed1751785fd","slug":"the-miscreants-tried-to-rob-two-youths-beat-them-up-for-protesting-baghpat-news-mrt55530031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो युवकों से लूट का प्रयास किया, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दो युवकों से लूट का प्रयास किया, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। पुरा महादेव में हिंडन पुल के समीप मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों से लूट का प्रयास किया। वे विरोध करने पर युवकों से मारपीट कर फरार हो गए।
पुरा महादेव गांव निवासी आकाश पुत्र पप्पू व भीम पुत्र नत्थू मंगलवार रात खाना लेकर खेत पर जा रहे थे। वह पुरा महादेव हिंडन नदी पुल के समीप पहुंचे तो वहां खड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूट का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के आ जाने पर वे भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु नहीं मिल सके। इस बारे में एसओ रामनिवास का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अभद्रता का आरोप लगाया
अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पंचायत भवन में कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा था। इस दौरान भीड़ न हो, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गेट पर तैनात किया। वह एक-एक करके ग्रामीणों को भेजने लगी। आरोप है कि इसी दौरान वहां ग्राम प्रधान ने कार्यकर्ता से ऊपर चलकर फोटो खिंचवाने की बात कही। उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि प्रधान उसका हाथ पकडक़र जबरन ऊपर लेकर जाने लगा। इससे हंगामा हो गया तो प्रधान ने गालीगलौज कर दी। कार्यकर्ता ने घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि पंचायत कार्य के लिए फोटो खिंचवाने का मामला था। जिसे लेकर कहासुनी हुई थी।