फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The minister shoveled, the commissioner drove the JCB

Baghpat News: मंत्री ने फावड़ा, आयुक्त ने चलाई जेसीबी

Mon, 27 Mar 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The minister shoveled, the commissioner drove the JCB
धनौरा सिल्वर नगर में  सजल  अभियान के अंतर्गत तेड़ा ड्रेन पुनरोद्धार श्रमदान अभियान कार्य का  जेस
बागपत। हिंडन और कृष्णा नदी को निर्मल बनाने के लिए सजल बागपत अभियान के तहत रविवार को तेड़ा नाले के जीर्णोद्धार की शुरूआत की गई। जिसके लिए सबसे पहले प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने फावड़ा चलाया तो मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने जेसीबी चलाई। इसके साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने नाले की खोदाई कराई और कई जगहों पर जेसीबी से नाले को खोदा गया।
विज्ञापन

तेड़ा नाले के जीर्णोद्धार के लिए 12.5 किमी पर 11 जगह चिह्नित की गई थी। जिनकी शुरूआत तेड़ा गांव के मीरपुर रजबहे से हुई और मेरठ-बागपत रोड तक प्वाइंट बनाए गए थे। जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने फावड़े से खोदाई की तो उन जगहों पर 15 जेसीबी भी चलाई गई।
विज्ञापन

आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि जब तक हिंडन व कृष्णा नदी निर्मल न हो जाए, तब तक यह अभियान चलता रहेगा। जिससे अधिकतर तालाबों को हिंडन व कृष्णा से जोड़ा जा सके और बारिश का पानी उनमें जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सजल बागपत अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से जहां हिंडन नदी रिचार्ज होगी, वहीं रजवहों में पानी रहेगा। इससे उन जगह भी भू-जल स्तर बढ़ सकेगा, जहां से वह रजवहे निकलेंगे।

इस दौरान एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीडीओ एमएल व्यास, डीपीआरओ अमित त्यागी, तहसीलदार प्रसून कश्यप, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed