फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The member of the Women's Commission gave the girl the trick to become self-reliant

महिला आयोग की सदस्य ने बालिकाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का गुर

Wed, 17 Nov 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The member of the Women's Commission gave the girl the trick to become self-reliant
बड़ौत के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य? - फोटो : BARAUT
महिला आयोग की सदस्या पहुंची कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत
विज्ञापन

महिला अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया, सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। महिला आयोग की सदस्य मीना बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत पहुंची। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिला अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
मिशन शक्ति के तहत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य मीना, डीसी संगीता शर्मा, महिला बागपत प्रभारी साक्षी सिंह, सीडीपीओ सारधा, वार्डन मधु त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। बालिकाओं ने आत्मरक्षा और योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोग की सदस्य मीना ने बालिका शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, मिशन शक्ति आदि विषयों पर विचार रखते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा साबित की है। खेत-खलियान से लेकर अंतरिक्ष में भी बालिकाओं ने अपना परचम लहराया है। सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। बालिकाओं ने सदस्या मीना को पुष्प, स्वयं तैयार किए गए ग्रीटिंग, उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर से प्रभावित होती है बालिकाओं की पढ़ाई
शिक्षिकाओं और बालिकाओं ने महिला आयोग की सदस्य मीना के समक्ष कई समस्याएं भी रखीं। इनमें प्रमुख रूप से विद्यालय से सटी कॉलोनी में स्थित एक धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर की तेज आवाज से पढ़ाई प्रभावित होने को बड़ी समस्या बताया। इस पर महिला आयोग की सदस्य मीना ने कहा कि एसपी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही लाउडस्पीकर को कम से कम आवाज में बजाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षिकाआें ने विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को भी समस्या बताते हुए हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed