फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The machine that gave information about agriculture became junk without even being touched

Baghpat News: खेती की जानकारी देने वाली मशीन बिना छुए ही हो गई कबाड़

Sat, 08 Mar 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The machine that gave information about agriculture became junk without even being touched
बागपत। जिस मशीन से किसानों को छूकर खेतीबाड़ी की जानकारी मिलनी थी, वह क्योसेक मशीन बिना छुए ही कबाड़ हो गई। यह किसी एक जिले का हाल नहीं है, बल्कि प्रदेशभर में 1.13 करोड़ रुपये से खरीदी गई सभी क्योसेक मशीनों का यही हाल है। महालेखाकार प्रयागराज ने ऑडिट रिपोर्ट के बाद सवाल उठाए तो कृषि निदेशक के मशीनों पर रिपोर्ट मांगी, तब इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में कृषि विभाग ने क्योसेक मशीन और कंप्यूटर की खरीद की थी। इस क्योसेक मशीन पर लिखा हुआ है कि पारदर्शी किसान सेवा व किसान भाई मुझे छूकर खेती-बाड़ी संबंधी जानकारी नि:शुल्क प्राप्त करें।
विज्ञापन

इसको लेकर ही महालेखाकार प्रयागराज की ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि प्रत्येक जिले में क्योसेक मशीन एवं कंप्यूटर सहवर्ती उपकरणों की खरीद पर 1.49 लाख 500 रुपये की दर से एक करोड़ 13 लाख 62 हजार रुपये खर्च किए गए। मगर, क्योसेक मशीनों को चालू नहीं करने से जहां किसानों को खेती-बाड़ी और योजनाओं की भी जानकारी नहीं मिली। वहीं मशीनों पर खर्च किया गया पैसा बेकार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडिट रिपोर्ट से कृषि विभाग में खलबली मची है। अब कृषि निदेशक डाॅ. जितेंद्र कुमार ने बागपत समेत सभी जिलों के कृषि विभाग के उप निदेशकों को पत्र भेजा कि अक्रियशील क्योसेक मशीनों के बारे में कोई जानकारी कृषि निदेशालय के पास नहीं।

इसलिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग की योजना के तहत क्रय की गई क्योसेक मशीनों और कंप्यूटर सहवर्ती उपकरणों के संबंध में साक्ष्यों समेत वस्तुस्थिति की रिपोर्ट जल्द मांगी गई, जिससे ऑडिट आपत्ति निस्तारित हो सके। मगर, जिस तरह से क्योसेक मशीनें कबाड़ बनी हैं, उससे जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed