फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The lives of the police officer and two young men were saved because the airbags deployed.

Baghpat News: एयरबैग खुलने से बच गई सिपाही और दो युवकों की जान

Wed, 17 Dec 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The lives of the police officer and two young men were saved because the airbags deployed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हिंडन नदी पुल से नीचे गिरी कार के एयरबैग खुलने से सिपाही कौशल शर्मा, गुड्डू और तैय्यब निवासी बसौद की जान बच गई, जबकि हेड कांस्टेबल राहुल समेत दो की मौत हो गई। कार नीचे गिरने के बाद उसमें तीनों घायल ढाई घंटे तक फंसे रहे तो और दोनों मृतक भी कार में अंदर ही रहे। होश में आने पर घायल गुड्डू ने शोर मचाया, लेकिन उसकी आवाज रात में किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद गुड्डू ने अपने दोस्त जोनी को फोन कर घटना की जानकारी दी।
हिंडन नदी पुल से नीचे गिरी कार को देखने के लिए मंगलवार की सुबह लोगों का जमावड़ा लग गया और पुलिस अधिकारियों ने भी वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान हिंडन नदी के पिलर पर खून के धब्बे और कार का रंग लगा हुआ दिखाई दिया, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुल से नीचे गिरते समय कार बराबर में बने जर्जर पुल के पिलर से भी टकराई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रात करीब एक बजे हिंडन नदी में गिरी कार के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कार में फंसे गुड्डू ने ढाई घंटे बाद होश में आने पर अपना फोन तलाश किया, लेकिन नहीं मिला तो मदद के लिए शोर मचाने लगा। काफी देर तक शोर मचाने के बाद भी मदद को कोई नहीं आया तो उसने फोन तलाश कर अपने परिवार को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। सुबह करीब साढ़े तीन बजे गुड्डू की अपने गांव के ही जोनी से बात हुई। गुड्डू से बात होते ही जोनी उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा और पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed