फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The kit was distributed without training

Baghpat News: 'हर घर जल हर घर नल' योजना के लिए बिना प्रशिक्षण के ही बांटी दी किट,

Wed, 21 Dec 2022 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 11:18 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत में प्रत्येक ग्राम पंचायत की पांच महिलाओं को एफटीके किट वितरित की जानी थी। कई महिलाओं को किट थमा दी गईं लेकिन इन्हें कोई प्रशिक्षण नहीं दिया।

विज्ञापन
The kit was distributed without training
बड़ौत ब्लाक मुख्यालय में रखी किट - फोटो : BARAUT

विस्तार

बड़ौत में जल जीवन शक्ति मिशन यानी हर घर जल हर घर नल योजना में बिना प्रशिक्षण दिए किट वितरित करने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि बहुत सी किट अभी भी ब्लाक मुख्यालय में रखी धूल फांक रही हैं। पूछने पर जिम्मेदार अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन


जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के हितग्राहियों के क्षमता संवर्धन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत की पांच महिलाओं को एफटीके किट वितरित की जानी थी, लेकिन 19 दिसंबर को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया। 20 दिसंबर को कुछ महिलाओं को किट वितरित कर दी गई, जबकि अधिकांश गांवों को दी जानी वाली किट का वितरण ही नहीं हो पाया और यह सामान ब्लॉक में ही एक कोने में डाल दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कोहरा नहीं कम, शीत लहर भी दिखाएगी असर, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम, पढ़ें-कब मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होता है क्रियान्वयन
जल समितियां ग्राम जल आपूर्ति प्रणालियों की योजना, क्रियान्वयन, प्रबंधन, संचालन और रखरखाव करती हैं। इनमें 12 सदस्य होते हैं। जल गुणवत्ता की जांच के लिये 13 प्रतिभागियों (02 प्लंबर, 02 इलैक्ट्रीशियन 02 फिटर, 02 पंप आपरेटर, 02 मोटर मैकेनिक व 02 राजमिस्त्री) को शामिल किया है। समितियां सभी उपलब्ध ग्राम संसाधनों को मिलाकर एक बारगी ग्राम कार्ययोजना तैयार करती हैं। योजना को लागू करने से पहले इसे ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

इस तरह काम करती है किट
किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच, तकनीकी कार्मिकों यथा राजमिस्त्री, प्लंबर, फिटर, इलैक्ट्रीशियन, पंप आपरेटर, मोटर मैकेनिक को विकास खंड स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाना था। 19 और 20 दिसंबर में यह प्रशिक्षण ब्लॉक में ही दिया जाना था।
 
अभी कुछ गांवों में सदस्यों का चयन नहीं हुआ है, जिन गांवों में सदस्य का चयन हुआ है, उन्हें किट दे दी गई है। बताया कि प्रत्येक गांव से चयनित 12 सदस्यों को यह प्रशिक्षण और किट वितरित की गई जानी है। जो किट शेष रह गई है, उन्हें भी जल्दी से वितरित की जाएगी। - माधव मुकुंद, सहायक अभियंता, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed