{"_id":"6827954e409500bc23008cd5","slug":"the-house-of-the-village-head-of-khatta-was-demolished-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131525-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ध्वस्त किया गया खट्टा के ग्राम प्रधान का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ध्वस्त किया गया खट्टा के ग्राम प्रधान का मकान
विज्ञापन
खट्टाप्रहलादपुर गांव में प्रधान क्षमा देवी का मकान ध्वस्त करती जेसीबी मशीन। संवाद
रटौल। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए खट्टा प्रहलादपुर गांव की प्रधान क्षमा देवी के मकान को शुक्रवार को तीसरे दिन राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर से जमीन में मिला दिया। इससे पहले 15 मकानों को ध्वस्त कराकर जमीन कब्जामुक्त कराई जा चुकी है।
खट्टा प्रहलादपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर मकानों का निर्माण कराया गया था। इसमें शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की पैमाइश में 16 मकान अवैध मिले। इसमें कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने अन्य मकानों को ध्वस्त करा दिया, लेकिन प्रधान पक्ष ने मकान के ध्वस्तीकरण पर न्यायालय से स्टे ले लिया। इस प्रकरण में उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को राजस्व टीम ने बुलडोजर से मकान का ध्वस्तीकरण शुरू कराया।
जेसीबी मशीन खराब होने के कारण ध्वस्तीकरण अधूरा छोड़ दिया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बुलडोजर से ध्वस्तीकरण पूर्ण कराकर जमीनी कब्जामुक्त कराई। प्रधान के बेटे राजू ने राजस्व विभाग के अफसरों पर स्टे दिखाने के बाद भी मकान ध्वस्त करने का आरोप लगाया।