फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The highway echoed with the praises of Lord Shiva

Baghpat News: केसरिया रंग में रंगा हाईवे

Tue, 11 Jul 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The highway echoed with the praises of Lord Shiva
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/दोघट। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लगातार कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। नेशनल हाईवे केसरियां रंग में रंगने लगा है। चारों ओर भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा के लाखों कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल लेकर बागपत पहुंच रहे हैं।
हाईवे पर जहां अभी तक राजस्थान के कांवड़िए ज्यादा थे, वहीं अब हरियाणा और दिल्ली के कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़िए बिना रुके और बिना थके बोल-बम के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन और आराम की व्यवस्था कराई गई है। शिविर में कांवड़ियों के लिए अलग-अलग प्रकार के भोजन तैयार कराए गए है। लोगों में कांवड़ियों की सेवा को लेकर काफी उत्साह है। प्रशासन की ओर से भी कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ियों के लिए 15 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है।
विज्ञापन

बारिश में नहीं रुक रहे कदम, मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िए
दोघट। पिछले तीन दिन से हो रही तेज बारिश के बाद भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। दिल्ली और हरियाणा जाने वाले कांवड़िए बिना रुके और बिना थके अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। चारों और सिर्फ बोल बम, बम- बम के जयकारे गूंज रहे हैं। शिविरों में भगवान शिव के भजनों पर कांवड़िए जमकर नृत्य कर रहे हैं। महिला कांवड़ियों का उत्साह भी कम नहीं है। भोले के भक्तों में महिला कांवड़ियों की संख्या भी कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुसार में बैरियर लगाकर बड़ी कांवड़ के रूट डायवर्ट की तैयारी
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार से बड़ी कांवड़ आनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए रूट डायवर्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार बड़ी कांवड़ सीधे बड़ौत से होकर नहीं जाएगी। बड़ी कांवड़ पुसार से बराल मार्ग से होते हुए दिल्ली- सहारनपुर मार्ग पर पहुंचेगी। पुलिस ने पुसार में बैरियर लगाकर बड़ी कांवड़ को बराल की ओर निकालने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed