{"_id":"60ba61f08ebc3e8c0c38fbbe","slug":"the-government-failed-to-deal-with-the-infection-baghpat-news-mrt541172859","type":"story","status":"publish","title_hn":"’संक्रमण से निपटने में नाकाम साबित हुई सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’संक्रमण से निपटने में नाकाम साबित हुई सरकार’
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में भाजपा सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में नाकाम होने का आरोप लगाया।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि कोरोना महामारी में अवसर देखने वाली भाजपा सरकार संक्रमण से लड़ने में नाकाम रही है। महामारी में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार अभी तक तिहाई आबादी को भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पाई है। सरकार जल्द से जल्द सभी का टीकाकरण कराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर फ्री वैक्सीन का मुद्दा उठाया है, जबकि मोदी सरकार ग्लोबल टेंडर लाने के लिए कह रही है।
जिला प्रभारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है। सरकार ने देश की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर सत्यपाल पथौलिया, बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेगराज सिंह, उपाध्यक्ष शकील अहमद, डॉ. सीके शर्मा, श्यामदत्त शर्मा, जिला महासचिव चौधरी अनिल तोमर, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, हरेंद्र सिंह, भगवती देवी, अनिल देव त्यागी, अलीहसन, अशोक शर्मा, वकील अहमद, रामपाल कश्यप, अरविंद त्यागी, बाबू चौहान, नरेंद्र कुमार, जियाउल श्यौरान, दुष्यंत शर्मा, कृष्णपाल, योगेश कुमार मौजूद रहे।