फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl found shelter in the house of the relatives of the lover

प्रेमी के रिश्तदारों के घर मिला युवती को आसरा

Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The girl found shelter in the house of the relatives of the lover
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका के शादीशुदा प्रेमी की पत्नी ने पंचायत में प्रेमिका से अलग न रहने पर पति को जेल भिजवाने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने मामले को निपटाते हुए प्रेमिका को अपनी रिश्तेदारी में भिजवाया दिया।
विज्ञापन

बता दें कि एक गांव निवासी युवती पड़ोस के गांव निवासी शादीशुदा प्रेमी के साथ एक अप्रैल को घर से फरार हो गई थी। दो जून को प्रेमी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। परिजनों ने पुत्र को तो घर में शरण दे दी थी, लेकिन युवती को दुत्कार दिया था। इसके बाद प्रेमिका अपने गांव पहुंची। मगर, उसके परिजनों ने उसे शरण नहीं दी और उससे रिश्ता नाता खत्म होने की बात कहकर घर से लौटा दिया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को हुई पंचायत में विवाद का हल निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के परिजन अपनी बात पर अड़े रहे। इस कारण कोई फैसला नहीं हो सका था। शुक्रवार की शाम फिर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी युवक की पत्नी भी पहुंची। पंचों के फैसला सुनाने से पूर्व ही उसने पति को प्रेमिका के संग रहने पर जेल भिजवाने की चेतावनी दे डाली। इसके चलते पंचायत बगैर किसी निर्णय के ही समाप्त हो गई। इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने मामले को निपटाते हुए युवती को अपनी रिश्तेदारी में भिजवा दिया।ोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने कोतवाली मं शिकायत नहीं की है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed