{"_id":"698e227143511f612b027907","slug":"the-former-headmans-daughter-in-law-was-murdered-and-her-body-was-thrown-into-the-bushes-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146682-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या कर शव झड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या कर शव झड़ियों में फेंका
विज्ञापन
हत्या का खुलासे की मांग को लेकर जाम लगाते लोग। संवाद
- फोटो : नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारी।
- सूरजपुर महनवा में रेलवे अंडरपास के पास ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई
- खेकड़ा क्षेत्र में मायके से लौटते समय बुधवार शाम को लापता हो गई थी, गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान की पुत्रवधू (55) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार शाम को मायके से आते हुए लापता हुई थी। उसका शव बृहस्पतिवार दोपहर को सूरजपुर महनवा में रेलवे अंडरपास के समीप ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई। वहीं बृहस्पतिवार देर शाम हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।
पूर्व प्रधान की आठ साल पहले मौत हो चुकी है और उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी पुत्रवधू नौ फरवरी को खेकड़ा क्षेत्र के गांव में अपने मायके गई थी। वहां से बुधवार शाम करीब पांच बजे ससुराल लौट रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। महिला के रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात तक महिला का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को महिला के लापता होने की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार दोपहर सूरजपुर महनवा गांव के रेलवे अंडरपास के निकट ट्रैक के किनारे झाड़ियाें में महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। एसपी सूरज कुमार राय, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे महिला की हत्या का खुलासा करने और हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग करते हुए लोगों ने तिराहे पर जाम लगा दिया। वहां आईं सीओ अंशु जैन ने लोगों को हत्या का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद जाम खोला गया।
- जाम लगने पर दूसरे मार्गों से भेजे वाहन
पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर जाम लगाया जाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाईवे पर वाहनों को रोककर दूसरे मार्गों से भेजा। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- महिला नहीं रखती थी मोबाइल, कैमरों की फुटेज खंगाल रहे
हत्या के खुलासे में मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन अहम हो सकती थी मगर महिला मोबाइल नहीं रखती थी। पुलिस के लिए यही बड़ी समस्या हो गई है। इसलिए ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और महिला के मायके में भी पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है।
- चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
पूर्व प्रधान की पुत्रवधू के शव का दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक रहे। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
वर्जन-
रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला है, जिसके गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए सात टीमों को लगाया गया है। इस मामले में रेलवे ट्रैक के आसपास शराब पीने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा। सूरज कुमार राय, एसपी