{"_id":"6009c1b48ebc3e2eef742bd7","slug":"the-final-voter-list-will-be-released-today-baghpat-news-mrt5216087110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी की जाएगी अंतिम मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी की जाएगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन
- छह ब्लॉक में लगभग सात हजार दावे और आपत्तियों का किया गया निस्तारण
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार सिंह की निगरानी में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। रटौल गांव के नगर पंचायत बन जाने से यहां के वोट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटाकर नगरीय क्षेत्र की सूची में जोड़े गए हैं। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि शुक्रवार को नियमानुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
इन पदों के लिए होंगे चुनाव
बागपत। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण पंवार ने बताया कि जिले में 244 ग्राम पंचायत, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत के 20 वार्ड और ग्राम पंचायत सदस्य के 3322 वार्ड पर चुनाव होंगे। पिछले चुनाव में जिला पंचायत के 21 वार्ड थे, जबकि 245 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा।
किस ब्लॉक में कितने होंगे वोट
ब्लॉक कुल वोट
बागपत 121937
पिलाना 125755
बड़ौत 176610
छपरौली 113693
बिनौली 162135
खेकड़ा 93109
नोट- आंकड़ा लगभग में, अंतिम प्रकाशन आज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1.28 लाख नए मतदाता
बागपत। साल 2015 के चुनाव के सापेक्ष इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगभग एक लाख 28 हजार मतदाता नए बनाए गए हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में एक लाख 20 हजार 919 नए मतदाता बनाए गए थे, जबकि दावे और आपत्तियों में करीब 74 सौ वोट और अधिक बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग सात लाख 93 हजार 239 हो गई है। हालांकि इसका अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों का टोटा
बागपत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। जिले में कुल कर्मचारियों की संख्या साढे़ सात हजार है, जबकि चुनाव कराने के लिए दस हजार 275 कर्मचारियों की जरूरत है। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी 65, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट 145, प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी 40, आरओ और एआरओ के साथ नियुक्त कर्मचारियों की संख्या 300 होनी चाहिए। चारों पदों पर एक साथ चुनाव होने की स्थिति में पोलिंग पर्सन कर्मचारियों की संख्या 7025, रिजर्व पोलिंग पर्सन कर्मचारियों की संख्या 700, आवश्यक सेवाओं के लिए मुक्त रखे जाने वाले कर्मचारियों की संख्या 500, पोलिंग पर्सन की नियुक्ति के लिए रेनडेमाईजेशन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या 15 सौ की जरूरत पड़ेगी।