{"_id":"636aaaddcc110037d81f6323","slug":"the-father-was-beaten-up-after-abusing-his-sister-baraut-news-mrt6126980140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : युवक ने अपने पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : युवक ने अपने पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
Wed, 09 Nov 2022 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 07:22 PM IST
सार
बागपत समाचार : युवक ने अपने पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं पिटाई की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में नगर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने अपने ही पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। युवक का आरोप था कि पिता ने शराब के नशे में उसकी बहन को गाली दी। फिलहाल पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नगर की एक कॉलोनी में एक युवक अपने ही पिता को लाठी-डंडे से पीट रहा है। युवक का पिता बचने के लिए इधर-उधर दौड़ रहा है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने बताया कि उसका पिता अक्सर नशे में रहता है। मोहल्लावासियों से गाली-गलौज करता है। उसने आज शराब के नशे में बहन को भी गाली दी, लेकिन युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने पिता को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उसका पुत्र मानसिक रोगी है और आए दिन मारपीट करता रहता है। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि युवक की जांच सीएचसी पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी के मकानों में दौड़ा करंट, महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, देखें तस्वीरें
शौच के लिए घर से निकली महिला से छेड़छाड़
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से उसके पड़ोसियों ने छेड़खानी कर दी। उस समय महिला घर के बाहर बने शौचालय में जा रही थी। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला