{"_id":"690a53e2649130f0ef0e4488","slug":"the-fate-of-28-candidates-in-the-district-bar-elections-is-sealed-in-the-ballot-box-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141294-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला बार के चुनाव में 28 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला बार के चुनाव में 28 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
Wed, 05 Nov 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को मतदान कराया गया, जिसमें 747 में से 720 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री पदों के 28 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया, जो सात नवंबर को खोली जाएगी। उसके बाद ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
कचहरी परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में मंगलवार की सुबह नौ बजे जिला बार एसोसिएशन के 15 पदों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और मतदान के लिए सुबह ही लंबी लाइन लग गई। दोपहर तक मतदान करने के लिए लाइन लगी रही।
मतदान के दौरान पुलिसबल भी तैनात रहा। मतदान के दौरान अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के प्रत्याशी चौधरी चरण सिंह सभागार के बाहर खड़े होकर मतदाताओं का समर्थन मांगते नजर आए।
विज्ञापन
जिला बार एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटियां पुस्तकालय में रखवा दी गईं हैं। सात नवंबर की सुबह दस बजे पुस्तकालय भवन में मतगणना शुरू होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मतदान प्रक्रिया में आदिश जैन, योगेंद्रपाल सांगवान, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी का कार्य किया।