फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The farmers stopped the DM's car, then the weighing started in an hour

किसानों ने रुकवाई डीएम की गाड़ी तो एक घंटे में शुरू हो गई तौल

Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The farmers stopped the DM's car, then the weighing started in an hour
बागपत के फैजुल्लापुर गांव स्थित गन्ना क्रय केन्द्र के पास डीएम की गाड़ी रोककर समस्या रखते किसान - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना और नैथला के गन्ना क्रय केंद्र पर चार दिन से तौल नहीं होने के कारण परेशानी झेल रहे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ करने जा रहे डीएम राजकमल यादव की गाड़ी रुकवाई ली और जाम लगाकर हंगामा किया। काफी देर तक डीएम धूप में खडे़। उन्होंने तुरंत गन्ना अधिकारी को फोन कर खूब फटकार लगाई। इसका असर यह हुआ कि एक घंटे में ही तौल शुरू हो गई।
फैजल्लापुर गांव में रमाला शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगा हुआ है, जहां फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना और नैथला के किसान गन्ना डालते है। क्रय केंद्र पर चार दिन से तौल बंद है। इस बारे में किसान लगातार गन्ना विभाग और रमाला शुगर मिल के अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते आ रहे है। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। रविवार सुबह किसानों को पता चला कि डीएम राजकमल यादव फैजपुर निनाना गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का शुभारंभ करने के लिए क्रय केंद्र के आगे से होकर जाएंगे। इसका पता चलने पर किसान सुबह ही क्रय केंद्र पर पहुंच गए। जब डीएम की गाड़ी वहां पहुंची तो सभी किसान सड़क पर पहुंच गए। जाम लगाकर डीएम की गाड़ी को रुकवा लिया। डीएम को गाड़ी से उतरकर धूप में खड़ा रहना पड़ा। किसान उनको पेड़ के नीचे लेकर चले गए और अपनी समस्या बताई। किसान रोहित धनकड़, दिनेश प्रधान, जगवीर, कृष्णपाल शर्मा, इंद्रपाल सिंह, सुभाष, उत्तम, महिपाल, बलराज, रामफल, जगरोशन, ब्रह्मपाल, ओमबीर, वीरपाल, प्रदीप पंवार ने डीएम को बताया कि तौल नहीं होने से गन्ना खेत में सूख रहा है। अभी गन्ने की फसल खड़ी रहने के कारण गेहूं की कटाई भी नहीं हो रही है। इसपर डीएम राजकमल यादव ने तुरंत ही गन्ना अधिकारी को फोन करके खूब फटकार लगाई और तौल जल्द शुरू होने का आश्वासन किसानों को दिया। डीएम के जाने के एक घंटे बाद ही तौल शुरू हो गई।
विज्ञापन

बागपत शुगर मिल से गांवों को जोड़ने की मांग
फैजपुर निनाना के किसान रोहित धनकड़ ने बताया कि पहले उनके गांव में बागपत शुगर मिल का क्रय केंद्र लगता था। मगर, इस बार रमाला शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा है। इसी कारण ही परेशानी हो रही है। इसलिए डीएम से आसपास के सभी गांवों को दोबारा बागपत शुगर मिल से जुड़वाने की मांग की गई। इस पर डीएम ने अधिकारियों से बात करके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed