फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The farmers of Jagos demanded compensation from the Minister of State

Baghpat News: जागोस के किसानों ने राज्यमंत्री से की मुआवजा दिलाने की मांग

Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The farmers of Jagos demanded compensation from the Minister of State
छपरौली। जागोस गांव पहुंचे राज्यमंत्री केपी मलिक से किसानों ने बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से यमुना खादर में हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री केपी मलिक रविवार को जागोस गांव में अशोक त्यागी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना। इस मौके पर किसान नेता संजय त्यागी ने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल नष्ट हो गई। जिससे किसानों की खेतों में खड़ी करोड़ों रुपये की फसल भी नष्ट हो गई थी। जिससे किसान पूरी तरह टूट गए है और कुछ किसान कर्ज तले दब गए हैं। उन्होंने नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, राहुल तोमर, पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, विजयपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, सुनील शर्मा, जयकुमार, मोहित और महेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed