फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family went to see Ghuchardi, the thieves cleaned their hands in the house

घुड़चढ़ी देखने गया परिवार, चोरों ने कर दिया घर में हाथ साफ

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The family went to see Ghuchardi, the thieves cleaned their hands in the house
बाखरपुर बालैनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : BAGHPAT
बाखरपुर बालैनी गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बाखरपुर बालैनी गांव में बुधवार दोपहर पड़ोस में घुड़चढ़ी देखने गए परिवार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की।

बाखरपुर बालैनी गांव के रहने वाले किसान रामबीर पुत्र मुंशी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनके पड़ोस में घुड़चढ़ी कार्यक्रम था। वह पत्नी के साथ इस कार्यक्रम को देखने चले गए। दो घंटे बाद लौटे तो मकान के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। घर से संदूक और अलमारी का ताला तोड़कर रखी पांच हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये के चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर बिरजाराम का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed