{"_id":"5e8773568ebc3e76ad648c30","slug":"the-family-did-not-give-the-dead-body-of-the-lineman-to-the-police-baghpat-news-mrt476388217","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने पुलिस को नहीं दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने पुलिस को नहीं दिया शव
विज्ञापन
सिंघावली अहीर बिजली घर के बाहर लगी लोगो की भीड़
- फोटो : BAGHPAT
लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने पुलिस को नहीं दिया शव
बागपत, अमीनगर सराय/बालैनी। सिंघावली अहीर बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन की शुक्रवार को लाइन ठीक करते समय करंट से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजलीघर में तैनात कर्मचारी ने लाइन जोड़ी है, इस कारण करंट प्रवाहित होने से लाइनमैन की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने पर देर रात तक हंगामा किया। 15 लाख रुपये के मुआवजे की मांग और शव पुलिस को नहीं दिया।
सिंघावली अहीर गांव का सुरेंद्र (40) पुत्र सूरजपाल गांव के बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था। शुक्रवार को सुरेंद्र शट डाउन लेकर सिंघावली अहीर गांव के जंगल में लाइन ठीक करने गया । आरोप है कि बिजलीघर में तैनात कर्मचारी ने लाइन में करंट छोड़ दिया। इससे लाइनमैन सुरेंद्र झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में हंगामा किया। उन्होंने बिजलीघर में तैनात कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर ओमपाल सिंह और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुआवजा का आश्वासन दिया। ग्रामीण नहीं माने। पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। ग्रामीण शव को गांव में ले गए। ग्रामीणों ने कहा 15 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग रखी। बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ग्रामीणों ने पांच घंटे तक हंगामा किया।