{"_id":"624b32557583a737464006db","slug":"the-employees-created-a-ruckus-by-locking-the-collectorate-baghpat-news-mrt583173430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में ताला लगाकर कर्मचारियों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में ताला लगाकर कर्मचारियों ने हंगामा किया
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में ताला बंदी करते कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में एसडीएम की पिटाई से नायब नाजिर की मौत के मामले में जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रतापगढ़ में नायब नाजिर की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में ताला लगा दिया। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में एसडीएम की पिटाई से नायब नाजिर की मौत के मामले में कलक्ट्रेट कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर ही उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया। इसके बाद हंगामा करते हुए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही कलक्ट्रेट प्रभारी पूजा चौधरी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एसडीएम को तुरंत गिरफ्तार करके बर्खास्त करने, कर्मचारी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, कर्मचारी के परिजनों को नौकरी देने की मांग की गई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, मंत्री अनिल कुमार, चंद्रशेखर, शिवेंदु त्रिपाठी, अजय शर्मा, नरेशचंद शर्मा, अनिल कुमार, शैलेश कुमार, अनुज कुमार सिंघल, राजकुमार यादव, लोकेंद्र सिंह, नवनीत प्रकाश, मंजू लता, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, कलक्ट्रेट के कार्यालयों में कर्मचारी नहीं होने से अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।