फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat: Rs 5.21 crore buried by digging a pit in the field, police started digging, know what is the matter

Baghpat: खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए 5.21 करोड़ रुपये, पुलिस ने शुरू कराई खोदाई, जानें क्या है मामला

Sun, 06 Apr 2025 12:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

बैंक से रुपये लेकर एटीएम में डालने जाते समय 5.21 करोड़ का गबन किया गया था। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर, दो सिपाहियों समेत 13 आरोपी जेल में बंद हैं। इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Rs 5.21 crore buried by digging a pit in the field, police started digging, know what is the matter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएम में डालने के लिए 5.21 करोड़ रुपये बैंक से लेकर गबन करने के आरोपियों ने तीसरे दिन पूछताछ में अहम जानकारी दी। उन्होंने खेत में गड्ढा खोदकर रकम छिपाने के बारे में बताया तो पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जौहड़ी और शामली जिले के लिसाढ़ गांव के जंगल में खोदाई कराई। पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा की रकम मिलने की उम्मीद है और इसमें रविवार को कामयाबी मिल सकती है।
विज्ञापन

 

एटीएम से 5.21 करोड़ के गबन के मुकदमे में चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर, दो सिपाहियों समेत 13 आरोपी जेल में बंद हैं। इंस्पेक्टर समेत छह आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपी मनीष निवासी जौहड़ी ने चंडीगढ़ में छिपाए गए गबन के 50 हजार रुपये बरामद कराए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गड्ढा खोदकर रकम छिपाने के बारे में बताया। मुख्य आरोपी गौरव निवासी आरिफपुर खड़खड़ी और रॉकी निवासी लिसाढ़ जिला शामली की निशानदेही पर जौहड़ी और लिसाढ़ गांव में खोदाई कराई गई।
 
विज्ञापन

इस मामले में सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद गबन की रकम बरामद करने के लिए ईख और गेहूं के खेतों में खोदाई की गई, जल्द कामयाबी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed