{"_id":"61b78f39c5e9ac4c5c503a19","slug":"the-dream-of-marriage-stalled-due-to-government-negligence-baghpat-news-mrt568787936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी लापरवाही से ठिठका विवाह का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी लापरवाही से ठिठका विवाह का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी नहीं मिली सूचना, कार्ड छपवाकर भी अविवाहित रही युवती
अग्रवाल मंडी टटीरी की युवती की हरियाणा के जगदीशपुर निवासी युवक संग होनी थी शादी, अब परेशानी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अफसरों की लापरवाही से एक युवती की शादी नहीं हो सकी। युवती ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रजिस्ट्रेशन भी कराया और उसने शादी के कार्ड तक छपवा दिए। इसके बावजूद उसे शादी के लिए सूचना ही नहीं दी गई और अब वह परेशान घूम रही है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सत्यवीर सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी की शादी कराने के लिए आवेदन किया था। उनको 11 दिसंबर को शादी के बारे में सूचना नहीं दी गई। जिससे वह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनको दोपहर बाद करीब तीन बजे इस बारे में किसी अन्य से पता चला कि एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम है। वह अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे तो उनको वहां बताया कि कार्यक्रम हो चुका है। इस तरह अफसरों की लापरवाही के चलते उसकी बेटी की शादी नहीं हो सकी। सत्यवीर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि सभी को सूचना की जिम्मेदारी नगर पंचायत व ब्लॉक के अधिकारियों को दी गई थी। हो सकता है कि किसी कारण से उन्हें सूचना नहीं दी गई। उन्हें दोबारा जल्द ही कार्यक्रम करके शादी कराने के लिए कहा गया है।