{"_id":"616b1496d1e62f1f9113c6af","slug":"the-development-of-the-city-will-be-done-with-four-crores-kahkra-news-mrt560866558","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से होगा नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से होगा नगर का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा नगर पालिका की बोर्ड बैठक में चार करोड़ के प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। चेयरपर्सन संगीता धामा और अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने सभासदों को सरकार की शहरी विकास योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभान्वित कराने का आह्वान किया।
सभासदों ने चेयरपर्सन संगीता धामा और अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित के सामने पथ प्रकाश, सड़क निर्माण, जल निकासी और साफ-सफाई के प्रस्ताव रखे। चेयरपर्सन ने सभासदों को सरकार की शहरी विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभासदों से लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि बैठक में सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, गंदे पानी की निकासी और साफ सफाई के माकूल व्यवस्था के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जल्द ही प्रस्तावों पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर राकेश धामा, सभासद सुधीर धामा, राजबीर धामा, संदीप धामा, संदीप प्रजापति, नरेंद्र धामा, नजीर मलिक, महक सिंह, सुशीला देवी, रहीसा, राजीव गोयल, रजाक खान, शकील अहमद, तारा देवी, अनिल कुमार, नरेश धामा आदि शामिल रहे।