फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crown of victory for the sweeper by defeating the BJP candidate in baghpat block pramukh electoion

ब्लॉक प्रमुख बागपत : भाजपा प्रत्याशी को हराकर सफाईकर्मी के सिर जीत का ताज

Sun, 11 Jul 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 05:12 AM IST
सार

  • चुनाव जीतीं सुनीता कुछ दिन पहले तक लोनी के हास्पिटल में कर रही थीं काम
  • ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की बात कही 

विज्ञापन
The crown of victory for the sweeper by defeating the BJP candidate in baghpat block pramukh electoion
ब्लॉक प्रमुख सुनीता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी को हराकर बागपत की ब्लॉक प्रमुख बनीं सुनीता कुछ दिन पहले तक लोनी के एक हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी का काम कर रही थीं, गांव और आसपास के लोग भी उनसे अंजान थे।

विज्ञापन


आज वह जिले की राजनीति में एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं।  ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की बात कही है।
विज्ञापन


 नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुनीता लोनी गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम में सफाई कर्मचारी हैं और पति रमेश मजदूर हैं। वह कक्षा पांच तक पढ़ी हैं, इनका परिवार गाजियाबाद के बंथला में रहता है। बागपत ब्लॉक के गांव संतोषपुर में उनकी ससुराल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पंचायत चुनाव का एलान हुआ और गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट आरक्षित हो गई ग्रामीणों उन्हें बुलाकर चुनाव लड़ाया। वह यह चुनाव जीत गई, इसी दौरान बागपत ब्लॉक का प्रमुख पद भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षित हो गया। इसके बाद पंचायत उन्हें प्रमुख पद का प्रत्याशी बना दिया।


कई भाजपा नेताओं का भी उन्हें साथ मिल रहा था, साथ ही विपक्ष भी एक उनके साथ एकजुट हो गया। तमाम दांवपेंच और सत्ता पक्ष के दबावों के बावजूद वह चुनाव जीत गई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को नौ वोटों से मात दी। सुनीता कक्षा-5 तक पढ़ी हैं। इससे पहले उनके परिवार में कोई चुनाव भी नहीं लड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed