{"_id":"5d8672958ebc3e01816724e2","slug":"the-crook-returning-after-sharing-the-loot-money-injured-in-a-police-encounter-baghpat-news-mrt444588063","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की रकम का बंटवारा कर लौट रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की रकम का बंटवारा कर लौट रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव के पास मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आकाश
- फोटो : BAGHPAT
लूट की रकम का बंटवारा कर लौट रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र में फखरपुर मार्ग पर दिन दहाड़े लोनी की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर एक लाख रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने 13 घंटे बाद खुलासा किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। उसकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 17800 रुपये और तमंचा बरामद किया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे के लगभग लोनी की फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी मनीष पुत्र दीवान सिंह निवासी गांव नगला थाना मुलपुरा जिला आगरा से खेकड़ा क्षेत्र में फखरपुर मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर सीने में गोली मारकर घायल किया। खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए थे। शनिवार सुबह तीन बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फखरपुर रेलवे अंडर पास के नजदीक जंगल में लुटेरों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश आकाश पुत्र महेंद्र उपाध्याय निवासी फखरपुर घायल हो गया जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से लूटी गई रकम में से 17800 रुपये नगदी, घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि बदमाश लूटी गई रकम का लोनी में बंटवारा कर वापस अपने लौट रहे थे।
इस तरह बनाई थी लूट की योजना
एएसपी ने बताया कि लोनी की फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी मनीष हर शुक्रवार को खेकड़ा तहसील क्षेत्र के गांवों से पैसा इकट्ठा करने आता था। आकाश ने अपने मामा प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र राम कुमार निवासी राजीव गार्डन लोनी जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। मामा ने मोनू पुत्र राजपाल निवासी फखरपुर और प्रिंस पुत्र जयकिशन निवासी राजीव गार्डन परमहंस विहार लोनी को हायर कर लिया। शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी मनीष आरोपी आकाश के घर से भी साढ़े 22 हजार रुपये ले गया था। उसने उसके पास रुपये देख लिए थे। चारों ने मिलकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर प्रिंस ने मनीष को गोली मार दी। एएसपी ने बताया कि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीम गठित की गई है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बदमाशों ने लोनी में किया रुपये का बंटवारा
पुलिस ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मनीष से लूट करने के बाद चारों बदमाश मामा प्रदीप के घर लोनी पहुंचे। यहां पर लूटे गए रुपये का बंटवारा किया गया। इसके बाद वापस गांव आ रहे थे।
लोनी के बदमाश कर रहे जिले में वारदात
जिले में गाजियाबाद जनपद के लोनी थाना क्षेत्र के बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे है। रात्रि में लोनी से बदमाश क्षेत्र में लूट, चोरी और गोकशी की घटनाएं करने आते है, लेकिन पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
बदमाशों का नहीं मिला आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले सभी बदमाशों का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं मिला है। गाजियाबाद जनपद पुलिस ने बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है।