फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The country's first efficiency testing center will start in Chhaprauli today

Baghpat News: देश का पहला दक्षता परीक्षण केंद्र आज छपरौली में शुरू होगा

Thu, 19 Sep 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The country's first efficiency testing center will start in Chhaprauli today
बागपत। देश का पहला दक्षता परीक्षण केंद्र बृहस्पतिवार को छपरौली में शुरू होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय कौशल विकास व शिक्षा राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह करेंगे। यहां सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस की भर्ती की तैयारी के साथ ही युवा अपनी दक्षता देख सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह दोपहर दो बजे चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय में पहुंचेंगे। जहां पहले भविष्य कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में दक्षता परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। यहां के युवाओं के लिए जरूरत को देखते हुए दक्षता केंद्र को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों की तैयारियों को पूरा कराने के लिए बुधवार को कौशल विकास मंत्रालय के अधिकारी और सांसद डा. राजकुमार सांगवान समेत अन्य पदाधिकारी वहां लगे रहे। सांसद ने रालोद पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि यह देश का पहला केंद्र है और चौधरी जयंत सिंह अपने दादा स्व. चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि पर इसकी शुरुआत कर रहे हैं। चौधरी जयंत सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आ रहे हैं, इसलिए भी रालोद नेताओं का कार्यक्रम पर विशेष ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवाओं के लिए यह रहेंगी यह व्यवस्थाएं
दक्षता परीक्षण केंद्र में सेना व पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी युवाओं को पुलिस व आर्मी की ट्रेनिंग देंगे। इसके अलावा वहां एक छोटा चिकित्सालय भी खोला गया है। चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने पर युवाओं का इलाज करेंगे। यह केवल इसलिए किया जा रहा है, जिससे युवाओं को सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल की भर्ती में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed