फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The construction going on in the office of the BJP leader stopped

भाजपा नेता के कार्यालय में चल रहा निर्माण रुकवाया

Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The construction going on in the office of the BJP leader stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली रोड पर भाजपा नेता के कार्यालय में चल रहा निर्माण तहसीलदार और पुलिस ने शिकायत के बाद रुकवा दिया। इस जमीन पर एक महिला ने दावा करते हुए कब्जा करके निर्माण करने का आरोप लगाया था। तहसीलदार का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली रोड पर मेरठ बाईपास के पास भाजपा नेता हरीश चौधरी के कार्यालय पर पीछे की तरफ निर्माण कार्य चल रहा था। इसे लेकर चौहनान मोहल्ले की रहने वाली पवित्रा ने डीएम को शिकायत दी थी। बताया था कि उसके पिता व माता की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने भाई व दादी के साथ बख्तावरपुर दिल्ली में रहती है। उसे पता चला कि उनकी जमीन पर भाजपा नेता हरीश चौधरी निर्माण कार्य करा रहा है। शिकायत पर डीएम ने मामले में जांच करने के आदेश दिए थे। तहसीलदार ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था और जांच के बाद ही कार्य किए जाने की बात कही थी। आरोप है कि शनिवार दोपहर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसके सूचना पर तहसीलदार व पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, भाजपा नेता हरीश चौधरी ने जमीन से संबंधित अपने पास सभी कागजात होने का दावा किया है। कहा कि सभी कागजों को अधिकारियों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed