फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of 27 roads in Chhaprauli area will improve from 6.22 crores

छपरौली क्षेत्र में 6.22 करोड़ से सुधरेगी 27 सड़कों की हालत

Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The condition of 27 roads in Chhaprauli area will improve from 6.22 crores
संपर्क मार्ग पर हुए गड्ढे - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले के छपरौली क्षेत्र की टूटी पड़ी 27 सड़कों की हालत जल्द सुधर जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मंजूरी मिल चुकी है। यह सड़क मुख्य मार्गों से गांवों में जाने वाले संपर्क मार्गों की है, जिनकी विशेष मरम्मत पर करीब 6 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की हालत सुधरने से 55 से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बागपत जिले में नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों से गांवों तक जाने वाले संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब है। इनमें काफी गड्ढे हो गए है। इस तरह ही गांवों को आपस में जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी टूट गए है। जिले में ऐसा कोई एक मार्ग नहीं है, जिसकी हालत खराब ना हो। यहां ऐसे करीब 90 मार्ग है, जो टूट चुके है। इनकी हालत ठीक कराने की मांग काफी समय से उठ रही है। इनकी विशेष मरम्मत का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजा गया था। इसमें से बागपत क्षेत्र की 26 सड़कों की हालत सुधारने की मंजूरी एक सप्ताह पहले मिली थी। अब छपरौली क्षेत्र की 27 सड़कों को ठीक करने की मंजूरी पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से मिल गई है।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के संपर्क मार्गों की हालत खराब हो गई है। इनमें गड्ढे होने के कारण हादसे हो रहे थे। इनको ठीक कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इन सभी मार्गों पर जल्द काम शुरू हो जाएगा और किसी भी सड़क में गड्ढे नहीं रहेंगे। - सहेंद्र रमाला, विधायक छपरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों की सुधरेगी हालत
- छपरौली हेवा मार्ग से छपरौली लिंक मार्ग
- आदर्श नंगला से शेरपुर लुहारा
- बावली से सिनौली मार्ग
- दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग से बासौली मार्ग
- बावली से बरवाला मार्ग
- सूप से सोंटी बाईपास
- तुगाना से खेड़ी कुर्तान
- रठौड़ा बराल मार्ग से होशियारी कन्या इंटर कालेज मार्ग
- बासौली से अंबेडकर ग्राम सूप
- टांडा से बौढ़ा मार्ग
- आदर्श नंगला टांडा से बाछौड़ मार्ग
- चांदनहेडी से सिलाना मार्ग
- टांडा रमाला मार्ग से किरठल का बाईपास मार्ग
- धनौरा टीकरी से गैडबरा मार्ग
- मुजफ्फरनगर-बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से धनौरा टीकरी मार्ग
- पलड़ी से कान्हड़ मार्ग
- शाहपुर बाणगंगा से खपराना मार्ग
- दाहा बरनावा मार्ग से खपराना मार्ग
- इदरीशपुर इंटर कालेज होते हुए पट्टी भोजाना वाल्मीकि तक मार्ग
- गैड़बरा से तमेलागढ़ी मार्ग
- कुटी से धनौरा मार्ग
- भड़ल धनौरा तालाब से नंगवा बाईपास तक मार्ग
- मोहम्मदपुर खूंटी से मुलसम मार्ग
- पुसार गांगनौली मार्ग से भगवानपुर नांगल मार्ग
- दाहा बरनावा से मुलसम मार्ग
- छपरौली, किशनपुर बराल, गांगनौली, दोघट, पुसार होते हुए बरनावा तक मार्ग
- भोपुरा बाईपास रोड से मिलाना पट्टी बंजरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed