{"_id":"63235e4a78b20222fc294e21","slug":"the-complainant-will-get-the-token-will-be-able-to-address-the-action-baghpat-news-mrt6054147195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता को मिलेगा टोकन, कार्रवाई का कर सकेंगे पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता को मिलेगा टोकन, कार्रवाई का कर सकेंगे पता
विज्ञापन
बागपत। एसपी कार्यालय पर आने वाले शिकायत कर्ताओं को अब टोकन दिया जाएगा। जिस पर नंबर लिखा होगा और उसकी शिकायत का सात दिन में निस्तारण नहीं होता है, तो वह टोकन नंबर के आधार पर शिकायत पर कार्रवाई के बारे में पता कर सकता है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कार्यालय में शिकायत लेकर आने वालों का प्रार्थना पत्र रजिस्टर में दर्ज करने के बाद थाने को भेज दिया जाता था। जिसके बाद समस्या का निस्तारण नहीं होने पर रजिस्टर में नाम तलाशना पड़ता था और उसके बाद थानों से शिकायत पर कार्रवाई की स्थिति के बारे में जानकारी करनी पड़ती थी। अब शिकायतकर्ता को कार्यालय से एक टोकन दिया जाएगा, जिस पर नंबर लिखा होगा।
इसके साथ ही दो नंबर 0121-2220516 व 7839864240 जारी किए गए हैं। एसपी कार्यालय में शिकायत करने के बाद कोई उसमें कार्रवाई के बारे में जानकारी करना चाहता है, तो वह इन नंबरों पर फोन करके अपना टोकन नंबर बताएंगे। जिसके बाद उसको पूरी जानकारी दी जाएगी कि उसकी शिकायत के आधार पर क्या कार्रवाई हुई या क्या कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
अगर कोई एसपी कार्यालय पर खुद आकर कार्रवाई के बारे में जानकारी करना चाहता है, तब भी वह टोकन नंबर के आधार पर पता कर सकता है। एसपी ने बताया कि शिकायतों के रिकार्ड को टोकन नंबर के आधार पर बनाया जाएगा, जिससे शिकायत कर्ता को कोई जानकारी लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इसके साथ ही थानों से पूरी रिपोर्ट भी एसपी कार्यालय पहुंचती रहेगी। जिससे शिकायत के निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं बरत सकेगा।