फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The changing weather in the Corona period does not get heavy

कोरोना काल में बदलता मौसम पड़ न जाए भारी

Sun, 06 Sep 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The changing weather in the Corona period does not get heavy
अस्पताल में बढ़ रही सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह, बदलते मौसम में रखे सेहत का ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। इन दिनों मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और उमस का असर है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी की तकलीफ हो सकती है। लिहाजा इन बीमारियों से पीड़ित लोग व सामान्य लोग भी विशेष ख्याल रखें। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि बुखार आने व गले में दर्द होने पर कोरोना की जांच कराना जरूरी हो जाता है। जुकाम का घरेलू निदान किया जा सकता है। बताया कि बदलते मौसम में जुकाम-खांसी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में सर्दी-गर्मी से बचना जरूरी है।

15 दिनों में बढ़ गए सौ से अधिक मरीज
बड़ौत। सीएचसी से मिले आंकड़ों के हिसाब से 15 दिनों में प्रतिदिन सीएचसी पर आने वाले मरीजों की संख्या मेें इजाफा हुआ है। पहले रोजाना सीएचसी पर लगभग 350 मरीज आते थे। मगर, अब प्रतिदिन तकरीबन 450 से अधिक मरीज सीएचसी पर विभिन्न बीमारियों को लेकर पहुंचने लगे है।
विज्ञापन

क्या करें-------
कम से कम बाहर निकले।
साफ-सफाई रखें और सावधानी बरतें।
सामान्य सर्दी, जुकाम, खांसी कोरोना नहीं है।
लक्षण वाले लोगों के संपर्क में आने से बचें।
नमक के पानी से गरारे करें।
मास्क का सही प्रयोग करें।
क्या न करें
तेल मसाला वाली चीजें न खाएं।
खांसी-जुकाम होने पर अन्य लोगों के नजदीक न जाएं, घर के अन्य सदस्यों से दो मीटर की दूरी रखें।
एक दम से एसी से बाहर न निकलें और बाहर से आकर एसी में न बैठें।
ठंडा पानी न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed