{"_id":"66b7c09fe32e708a4c0a7b34","slug":"the-chairman-and-the-villagers-created-a-ruckus-at-the-cooperative-society-against-the-secretary-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-116604-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सभापति और ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ सहकारी समिति पर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सभापति और ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ सहकारी समिति पर हंगामा किया
Sun, 11 Aug 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली गांव की साधन सहकारी समिति पर सभापति और ग्रामीणों ने सचिव पर लोन की फाइल पर रुपये मांगने, यूरिया अधिक दामों पर बेचने सहित कई आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने डीएम से शिकायत कर सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ढिकौली गांव में साधन सहकारी समिति के सचिव रामनरेश यादव के खिलाफ ग्रामीण और सभापति धर्मपाल ढाका लामंबद हो गए हैं। सभापति धर्मपाल ढाका ने बताया की सचिव नियम के विरुद्ध कार्य कर रहा है। आरोप है कि किसानों को यूरिया मूल्य से अधिक दाम पर बेच रहा है तो किसानों की लोन की फाइल बनाने में रुपयों की मांग की जाती है। आरोप है कि सचिव द्वारा शनिवार को बिना सभापति के अनुमति के एक बैठक बुलाई गई, जिसमें वह प्रस्ताव पास करना चाहता था। किसान यशवीर, बीरसेन आदि ने भी सचिव पर खाद के रेट से अधिक रुपये लेने सहित अन्य आरोप लगाए। ग्रामीणों और सभापति ने सचिव के खिलाफ डीएम से शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई कर हटाने की मांग की है। इस दौरान रामबीर सिंह, जसवीर, राधेश्याम किसान मौजूद रहे।
--
- साधन सहकारी समिति पर सभापति की अनुमति लेने के बाद ही बैठक बुलाई गई थी। सभापति व ग्रामीणों द्वारा जो आरोप लगाए गए वह गलत है। सभापति द्वारा गलत कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर डीएम से शिकायत की जाएगी। - रामनरेश यादव, सचिव