फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of a young man found buried under the bike

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बाइक के नीचे दबा मिला

Thu, 21 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found buried under the bike
चांदीनगर। सांकलपुट्ठी-पिलाना मार्ग पर खेत में एक बाइक सवार व्यक्ति का शव उसकी बाइक के नीचे दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांकलपुट्ठी निवासी संजीव(38) वर्षीय की पिलाना फर्नीचर की दुकान है। थाना प्रभारी मुनेश पाल का कहना है कि बुधवार देर रात वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। साकल पुट्ठी - पिलाना मार्ग पर पहुंचा तो उसकी बाइक अज्ञात वाहन या किसी जानवर से टकरा गई, जिसकी वजह से वह फकीरा के खेत में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे जैसे ही ग्रामीणों को बाइक के नीचे दबा शव दिखा तो उसकी पहचान संजीव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चांदीनगर। लहचौडा में एक युवक अपने खेतों में पानी चला रहा था, तभी वह खेत में ही गिर गया। परिजन उसको प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बुधवार देर रात लहचोडा निवासी दिनेश(25) अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी वह पानी में ही गिर गया। उसका भाई उसको चिकित्सक के यहां ले गया।
विज्ञापन

महिला को गोली मारने वाला गिरफ्तार
छपरौली। क्षेत्र के हलालपुर गांव में बुधवार कि सुबह घर में घुसकर गांव के ही एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय मनोज देवी को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल सहित कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद कर लिए थे। इसी मामले में घायल महिला के पति लोकेंद्र ने गांव के ही सत्येंद्र को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हलालपुर के जंगल से आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed