फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The biting cold is causing shivers, and fog has slowed down traffic.

Baghpat News: कंपकंपी छुड़ा रहा पाला, कोहरे से रुकी वाहनों की रफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The biting cold is causing shivers, and fog has slowed down traffic.
बागपत। कोहरे के बाद पाले ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है और तापमान भी गिरता जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड अधिक होनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

पाले व पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन लोग बाहर अलाव, कार्यालयों और घरों में रूम हीटर के सहारे ठंड और गलन से राहत तलाशते रहे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ा। सर्द हवाओं के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जिले में पूरे दिन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं से लोग बेहाल रहे। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से धूप न निकलने से सिर्फ इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल दिखे। लोग ठंड से बचने के लिए दिन भर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। वहीं, दफ्तरों में जहां फरियादियों की संख्या कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed