फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The animals also turned back from so such dirty water

जानवरों ने भी पानी से मुंह मोड़ा

Sat, 12 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
ग्राम सरूरपुर में तालाब के गंदे पानी को बोरिंग कराकर भूमिगत जल में उतारे जाने के बाद अब पानी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गांव में 400 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। पानी से इतनी दुर्गंध उठ रही है कि कुछ हैंडपंपों, सबमर्सिबल, नलकूपों के पानी से तो जानवरों ने भी मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन


ग्राम सरूरपुर में देवी के थान के समीप स्थित तालाब पर अतिक्रमण हो जाने के चलते संकरा हो गया और पानी की निकासी की व्यवस्था एवं सफाई न हो पाने के कारण ओवरफ्लो हो गया। तालाब की सफाई कराने, अतिक्रमण हटवाने अथवा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की बजाय तालाब में बोरिंग करा दिया गया और तालाब का पूरा पानी भूगर्भ जल में उतार दिया गया।
विज्ञापन


तालाब तो खाली हो गया। तालाब के इस पानी ने भूगर्भ जल को विषैला कर डाला। अमर उजाला ने दो सितंबर के अंक में इस घिनौने कारनामे का खुलासा भी किया। अब भूगर्भ जल में डाले गए तालाब के इस पानी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। हैंडपंप, सबमर्सिबल और नलकूप में प्रदूषित पानी आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव के लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ सरूरपुर के बुखार से पीड़ितों की है। यहां पर टायफाइड के मरीजों की संख्या अधिक है। गांव के लगभग 400 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। गांव के स्थानीय चिकित्सकों के यहां भी मरीज हाऊसफुल हैं।

अधिकारियों के आंख-कान बंद ः ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस कारनामे की जानकारी न हो। अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद कई अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी ली, लेकिन किसी ने न तो इस बोरिंग को बंद कराया और न ही बोरिंग कराने वाले पर कोई कार्रवाई की।

शरीर में घुल रहा जहर
गांव के जीत सिंह का कहना है कि तालाब का पानी लोगों के शरीर में जहर बनकर घुल रहा है। वह स्वयं भी बीमार हो गए हैं। बुजुर्ग ओमपाल सिंह ने बताया कि  तालाब में तो शौचालय का, नाले, नालियों का पानी जा रहा है। इस पानी ने गांव के हैंडपंपों के पानी को भी खराब कर दिया।


जांच के निर्देश दिए
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी कराई है। एसडीएम  सदर को जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में शीघ्र ही कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed