फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tensen free hone ka sankalp dilaya

तनाव से मुक्त रहने के लिए जागरूक किया

Sat, 12 Oct 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
tensen free hone ka sankalp dilaya
तनाव से मुक्त रहने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत रैली निकाली। लोगों को स्लोगनों के माध्यम से मानसिक तनाव मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया।

रैली को प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से विभिन्न स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य कहा कि मानसिक रोग एक घातक बीमारी है। इसकी जकड़ में आने पर परेशानी होती है। मन में अजब ख्याल आते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। छात्र-छात्राएं किसी भी बातों का दबाव न माने। पढ़ाई को शांत मन से करें। उनके साथ कोई भी घटना हो जाती है तो इसकी जानकारी परिवार या अपने शिक्षकों को दें। अगर मन से उक्त घटना को नहीं निकालते है तो तनाव की जकड़ में आ जाते है, जिसके बाद उल्टी-सीधी हरकत करने को मन करता है। छात्रों से अपील की तनावमुक्त रहकर कार्य करना चाहिए। अध्यापक रामकुमार शर्मा, दीपक कुमार, जयप्रकाश, दिव्या, अंजू, तेजपाल सिंह, प्रेम कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed