फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten including three of the same family infected in Gurana

गुराना में एक ही परिवार के तीन सहित दस संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten including three of the same family infected in Gurana
बागपत। कोरोना संक्रमण का दायरा जिलेभर में बढ़ रहा है। शुक्रवार को नगर की गली नंबर छह में दो महिला समेत तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गुराना में एक ही परिवार के तीन पॉजिटिव सहित जिले में कुल दस संक्रमित मिलने से आंकड़ा 428 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को भी बढ़ी है। जिले में संक्रमण के कुल दस मामले सामने आए हैं। बागपत नगर की गली नंबर छह में दो महिला और एक पुरुष संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने सैनिटाइज अभियान चलाया। घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों को जागरूक किया। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ौत क्षेत्र के गुराना में एक ही परिवार के तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा खेकड़ा में भी संक्रमण का एक केस मिला है। संबंधित क्षेत्रों में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गलियों को सील कर दिया। लोगों से आह्वान किया गया है कि वह अधिक से अधिक समय घरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed