पारा 44 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी
उधर, गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम हृदय शंकर तिवारी के निर्देश पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों का शुक्रवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया।
बीएसए ने बताया कि जो स्कूल नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमसए डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि रोजाना करीब 900 मरीज पहुंच रहे हैं। फिलहाल करीब 35 मरीज ही भर्ती हैं।