फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temperatures rolled by icy wind, people upset

बर्फीली हवाओं ने लुढ़का तापमान, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

Thu, 26 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rolled by icy wind, people upset
बागपत में रात का न्यूततम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहने पर अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : BAGHPAT
बर्फीली हवा से लुढ़का तापमान, लोग परेशान
विज्ञापन

बागपत। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सितम मैदानी क्षेत्रों में बरकरार है। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान लुढ़क गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंड को देखते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की दो दिन की छुट्टी कर दी है।
जिले में सर्दी का सितम और बढ़ गया है। बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। ठंड और कोहरे के कारण लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। सूरज दिनभर आंखमिचौली करता रहा। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा रही। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। 24 घंटे में न्यूनतम पारा गिरकर 6.3 डिग्री पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्दी के बढ़ते असर को देखते ही डीएम शकुंतला गौतम के आदेश पर डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने 26 और 27 दिसंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उधर, एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपडे़ पहने, हवा से बचने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह के बिना दवा न लेने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी
शीतलहर के कारण सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इस कारण ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही। जगह-जगह लोग शीतलहर से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों को भी करें सुरक्षित
ठंड के प्रकोप से जीव जंतु भी कांप उठे। आवारा गोवंशीय पशुओं के सामने भी परेशानी रही। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने पशुओं को बंद कमरों में रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed