फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temperature dropped, relief from heat, winds disturbed

Baghpat News: तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत, हवाओं ने किया परेशान

Fri, 21 Apr 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped, relief from heat, winds disturbed
बागपत। तापमान में कमी आने से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं तेज हवा से लोगों का बुरा हाल है। जिले में दिन भर 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। गर्म हवाओं को लेकर आपदा विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। लू प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और जल निगम को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

दो दिन में तापमान छह डिग्री गिरा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं दिन भर चल रही तेज गर्म हवा से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्म हवा और तेज रफ्तार से चलेंगी। इसे लेकर आपदा प्रबंधन ने कार्य योजना तैयार कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, जल निगम और फायर ब्रिगेड को अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आपदा से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा विशेषज्ञ अश्वनी कुमार ने बताया कि मई में लू के कारण हीट स्ट्रोक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
ऐसे करें बचाव
-पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें
-अधिक गर्मी होने पर घर से बाहर निकलने से बचें
-बुर्जुगों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का अधिक ध्यान रखें
-सिर पर गीला कपड़ा और शरीर को ढककर ही बाहर निकलें
-सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें
-घर की छत पर चूने/सफेद रंग का पेंट करें
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
-अधिक देर तक धूप में काम ना करें
-घर और कार्य स्थल पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें
-गर्मी में चाय, कॉफी और शराब का सेवन करने से बचें
-----
क्या है बीमारी के लक्षण
-शरीर का तापमान बढ़ना और पसीना ना आना
-सिर दर्द या फिर सर पर भारीपन होना
-त्वचा का सूखा और लाल होना
-उल्टी होना या फिर बेहोश हो जाना
-मांसपेशियों में ऐंठन होना
----
लू-तापघाट होने पर क्या करें
-लू लगने पर छायादार स्थान पर लेंं जाएं और एंबुलेंस को फोन करें
-मरीज के कपड़े उताकर उसकी हवा करें
-शरीर के ऊपर पानी का स्प्रे करें
-व्यक्ति के पैर ऊपर रखकर सुला दें
-बेहोश होने पर ठंडा पानी पिलाएं
-नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराएं
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed