फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Telemedicine centers are proving effective

जिले में कारगर साबित हो रहे टेलीमेडिसिन सेंटर

Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine centers are proving effective
रोजाना 30 से 35 मरीज ले रहे चिकित्सकों की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ओपीडी बंद होने के बाद सामान्य बीमारी संबंधी सलाह और उपचार के लिए बनाए गए टेलीमेडिसिन सेंटर कारगर साबित हो रहे हैं। इन टेलीमेडिसिन सेंटर में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज फोन करके चिकित्सकों से बीमारी और उपचार की सलाह ले रहे हैं। इस व्यवस्था से अस्पतालों में भीड़ कम हुई है।

कोरोना संक्रमण बढ़ने से शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और सीएचसी पर ओपीडी बंद कर दी है। सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवा चालू है। ओपीडी बंद होने से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामान्य बीमारी के मरीजों को उपचार संबंधी सलाह लेने के लिए 23 चिकित्सकों की सूची जारी की गई थी। इनमें 17 सरकारी व छह प्राइवेट चिकित्सकों को शामिल किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेलीमेडिसिन की व्यवस्था कारगर साबित हो रही है। रोजाना 30 से 35 लोग चिकित्सकों से फोन पर उपचार संबंधी जानकारी ले रहे हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू होने से सामान्य मरीजों को काफी फायदा पहुंच रहा है। मरीज चिकित्सकों के नंबर पर कॉल करके बीमारी से संबंधित उपचार की बाबत सलाह ले रहे हैं। प्रतिदिन 30-35 लोगों की कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed