फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenagers vaccinated against safety

किशोरों ने लगवाया सुरक्षा का टीका

Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenagers vaccinated against safety
हमने लवाई खुशी-खुशी वैक्सीन:बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी का इजहा? - फोटो : BAGHPAT
स्वास्थ्य विभाग ने शैक्षिक संस्थानों में कैंप लगाकर किया टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद में शुक्रवार को 15 से 18 उम्र के आठ हजार 645 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। टीकाकरण में तेजी लाने और अधिक से अधिक किशोरों को प्रतिरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शैक्षिक संस्थाओं में कैंप लगाकर टीकाकरण किया। शुक्रवार को सबसे अधिक बड़ौत ब्लॉक और सबसे कम छपरौली ब्लॉक में टीकाकरण हुआ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए है। केंद्रों के अलावा स्कूल-कालेजों में भी कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को 8645 किशोरों का टीकाकरण किया गया। बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 2393 और छपरौली में सबसे कम 590 किशोरों का टीकाकरण हुआ। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने व कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण
बागपत 1776
बड़ौत 2393
बिनौली 1880
छपरौली 590
खेकड़ा 906
पिलाना 1100
कुल 8645
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed