{"_id":"5d5065bc8ebc3e6cd8783008","slug":"teenager-drowned-in-yamuna-river-near-tanda-baghpat-news-mrt4379024183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा के पास यमुना नदी में डूब गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा के पास यमुना नदी में डूब गई किशोरी
विज्ञापन
यमुना में किशोरी के डूबने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा के पास यमुना नदी में डूब गई किशोरी
छपरौली (बागपत)। टांडा गांव के पास यमुना नदी में 15 वर्षीय किशोरी डूब गई। वह बहन-बहनोई के साथ नदी में नहाने आई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में किशोरी की तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गोताखोर पानी में किशोरी को तलाश कर रहे है। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की। बकरीद के त्योहार से पहले हादसा होने से गांव में गम का माहौल है।
टांडा गांव निवासी दानिस्तां उर्फ छोटी (15) पुत्री इशहाक रविवार सुबह करीब 11 बजे अपनी दो बहनों और जीजा आबिद के साथ यमुना नदी में नहाने गई थी। नदी में नहातेे समय किशोरी गहरे पानी में डूब गई। बहनों और जीजा ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। नदी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष चितवन कुमार फोर्स के साथ नदी पहुंचे। पुलिस ने बागपत से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने नदी में दिल्ली की तरफ पांच किलोमीटर के दायरे में किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सात घंटे से गोताखोर किशोरी की तलाश में लगे हुए है। नदी में डूबने के बाद किशोरी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन भी नदी के किनारे-किनारे उसकी तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक किशोरी को कोई पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों ने पुलिस से एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को बुलाने के लिए गाजियाबाद मुख्यालय को सूचना दी है। एनडीआरएफ टीम गाजियाबाद से चलकर मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थानीय गोताखोर पानी में किशोरी की तलाश कर रहे हैं।
पिता करता है मजदूरी
छपरौली। यमुना नदी में डूबी किशोरी दानिस्तां के पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी के दो बहन और दो भाई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। यमुना नदी में किशोरी के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाएं नदी किनारे ही बैठी हुई थी।
विज्ञापन
रेत खनन के गड्ढ़ों में समा रही जिंदगी
छपरौली। यमुना नदी में रेत खनन के गड्ढ़ों में लोगों की जिंदगी समा रही है। गहरे कुंड में डूबकर लोग बेमौत मर रहे हैं। छपरौली क्षेत्र में खनन पट्टा छोड़ा गया था। खनन ठेकदारों ने नदी में पोर्कलेन मशीनों से 30-30 फीट गहरे गड्ढ़े खोद दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में मानक के अनुरूप रेत खनन नहीं किया जाता।
--------------
अलर्ट के बाद भी नदी में नहाने पहुंच गए
छपरौली। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी रखा है कि कोई भी नदी में नहाने नहीं जाए, लेकिन इसके बाद भी कोई मानने को तैयार नहीं है। नदी में पानी का बहाव भी तेज है। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को जगह-जगह नदी पर टीम तैनात करनी पड़ेगी।

टांडा गांव के पास यमुना में डूबी किशोरी दानिश्ता उर्फ छोटी का फाइल फोटो- फोटो : BAGHPAT