{"_id":"667368cc5bfbdf2faf0609f4","slug":"teen-dies-in-market-due-to-heat-body-found-outside-shop-baghpat-news-c-28-1-bag1001-114411-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्मी से बाजार में किशोर की मौत, दुकान के बाहर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्मी से बाजार में किशोर की मौत, दुकान के बाहर मिला शव
Thu, 20 Jun 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बागपत के शौकत बाजार में बुधवार को एक किशोर की गर्मी से मौत हो गई। उसका शव एक दुकान के बाहर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
शहर के शौकत बाजार में साड़ी की दुकान के बाहर किशोर की मौत होने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और व्यापारियों से जानकारी ली। व्यापारी राजपाल, गोविंद, जाकिर, उदय आदि ने बताया कि किशोर बुधवार की सुबह से ही बाजार में घूम रहा था, जो गर्मी से परेशान दिखाई दे रहा था। किशोर की हालत खराब होने पर कई लोगों ने उसे छांव में बैठाकर पानी भी पिलाया। बाद में किशोर फिर से उठकर चल दिया और जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड़ कर मृतक की पहचान कराने का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में गर्मी से मौत होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा।