{"_id":"62a0e0d352e99a372d28a682","slug":"team-that-went-to-catch-electricity-theft-was-beaten-up-case-filed-against-23-baghpat-news-mrt5920241155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को पीटा, 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को पीटा, 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम का कस्बावासियों ने विरोध किया। आरोप है कि गाली गलौच कर पिटाई की गई। इस मामले में अवर अभियंता ने तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
टीकरी बिजली घर पर तैनात जेई आसिफ अली ने थाने में तहरीर में बताया कि मंगलवार को एसडीओ रजत गुप्ता, अमित कुमार सैनी, लवकुश राघव, नोडल अधिकारी सुनील कुमार मीणा, पीएसी के सूबेदार अशोक कुमार शर्मा, संविदा कर्मी लाइनमैनों के साथ कस्बे में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। आरोप लगाया कि अनिल पुत्र फेरु के मकान के सामने बिजली चोरी पकड़ी गई। अनिल ने 15- 20 लोगों के साथ मिलकर उन्हें कार्रवाई करने से रोक दिया। विरोध करने पर अनिल, प्रवीण, सौरभ व अन्य लोगों ने लाइनमैन संजय शर्मा, कृष्णबीर राठी, प्रवेश राठी की पिटाई कर दी। इस मामले में इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में तीन नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।