फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team raids

कोरोना काल को भी लाभ का अवसर बना रहे जामखोर

Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Team raids
कोरोना काल को लाभ का अवसर बना रहे जमाखोर
विज्ञापन

बीते सप्ताह में खाद्यान पर आई महंगाई, छह दुकानों के चालान काटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना काल में भी जमाखोर अवसर तलाश रहे हैं। तेल, चीनी, देशी घी, वनस्पति घी, मसाले, दाल और आटे के दाम बढ़े हैं। वहीं, ओवररेंटिग की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को डीएम द्वारा गठित टीम ने नगर समेत अन्य क्षेत्र में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप है। कई व्यापारी टीम आने से पहले प्रतिष्ठान बंद करके चंपत हो गए। उधर, टीम ने ओवररेंटिग व बिना सत्यापित मशीन चालू करने के संबंध में छह दुकानदारों के चालान काटे।
डीएम के आदेश पर गठित टीम में शामिल वाणिज्य कर विभाग से उपायुक्त विकास पंवार, आपूर्ति विभाग से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार व बाट माप अधिकारी दीपक यादव ने कोताना रोड, बड़ौली रोड चौराहा, फूंसवाली मस्जिद, दिल्ली बस स्टैंड समेत बागपत में ताबड़तोड़ छापामारा। टीम ने 10 से 15 दुकानों पर आकस्मिक छापामारी की। इस दौरान नगर में तीन दुकानदारों का चालान काटा। इस संबंध में बाट माप अधिकारी बड़ौत दीपक यादव ने बताया कि पट्टी मेहर में दुकानदार नवीन का ओवररेट वसूलने पर चालान काटा। हालांकि पट्टी मेहर स्थित अजय व रॉकी जूस कॉर्नर का बिना सत्यापित मशीन चलाने पर चालान काट गया। इसके अतिरिक्त बागपत में पाठशाला क्षेत्र में राज पान भंडार, राम पान भंडार का दिलबाग, थम्स अप पर ओवररेट वसूलने व परचून व्यापारी अमित के खिलाफ बिना मुहर वाली मशीन का प्रयोग करने पर चालान काटा। वहीं, टीम अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

डीएम को मिल रही शिकायतें
डीएम को शिकायत मिली कि महामारी को लेकर रात्रि कर्फ्यू, शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन का फायदा उठाकर व्यापारियों व जमाखोरों ने ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलनी शुरू कर दी है। सरसों का तेल शुक्रवार को 140 से 160 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया। यह तेल तक सीमित नहीं, हर खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। यही नहीं सोयाबीन रिफाइंड में भी बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। आटा कहीं 18 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। चीनी 33 से 38 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। महंगाई और जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाए। इसके मद्देनजर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed