{"_id":"5fc7d6158ebc3e75017f869c","slug":"team-arrived-from-lucknow-to-know-the-reality-of-cleaning-work-baraut-news-mrt513761178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से पहुंची टीम ने जानी की सफाई कार्य की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से पहुंची टीम ने जानी की सफाई कार्य की हकीकत
विज्ञापन
रजबहों की सफाई को लेकर अधिशासी अभियंता से बातचीत करती लखनऊ से आई सिंचाई विभाग की टीम।
- फोटो : BARAUT
कई रजबहों के सफाई कार्य मिले अधूरे, खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश
रजबहों की सफाई में अनियमितता को लगातार उजागर कर रहा अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लखनऊ ने पहुंची टीम ने बुधवार को जिले के कई रजबहों के सफाई कार्यों की हकीकत जानी। निरीक्षण में कई रजबहाें के सफाई कार्य अधूरे मिलने पर नाराजगी जतायी, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश अफसरों ने दिए।
लखनऊ से सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रजनीकांत अग्रवाल और अधिशासी अभियंता शालिनी दोहरे के नेतृत्व में गठित टीम ने बावली, किशनपुर, बराल, जलालपुर, ईदरीशपुर, मीरापुर रजबहे सहित अन्य कई रजबहों के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि कई जगहों पर सफाई कार्य अधूरा मिला। समय अवधि में सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कई खामियां भी मिली, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना था कि लखनऊ से टीम आयी थी, निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य अच्छा मिला। समय अवधि में सफाई कार्य पूरा करने को कहा गया है। बताया कि पारदर्शिता के साथ सफाई कार्य कराया जा रहा है। सफाई कार्य से पूर्व वीडियोग्राफी करा ली गयी थी, इसके बावजूद यदि कोई ठेकेदार गड़बडी करता है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता सूरजपाल, मुकेश कुमार, अवर अभियंता वीरपाल पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
खामियां पर जताई थी नाराजगी
बड़ौत। 20 नवंबर को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पश्चिमी अनिल कुमार, एसई हृदय नारायण सिंह ने ईदरीशपुर रजबहे का निरीक्षण कर सफाई कार्य में गड़बड़ी पकड़ी थी। साथ ही अधिशासी अभियंता संजीव कुमार को सभी खामियां को दुरुस्त कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला भी लगातार रजबहों की सफाई में अनियमितता को लगातार उजागर कर रहा है। दो नवंबर के अंक में ‘तीन साल में टेल तक नहीं पहुंचा पानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।