फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers will talk to Joint Director of Education in 12

संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ से 12 में वार्ता करेगें शिक्षक-वीरेन्द्र सिंह

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers will talk to Joint Director of Education in 12
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर नई पेंशन योजना में सम्मिलित शिक्षकों की कटौती के लेजर नहीं बनवाए जा रहे हैं। न ही उनके खातों में सरकारी अंशदान की धनराशि जमा कराई जा रही है। इस बारे में संगठन दर्जनों बार मांग करता रहा है, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इसके अतिरिक्त 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की पेंशन पत्रावली व जीपीएफ के प्रकरण भी विद्यालयों से मंगाकर उप शिक्षा निदेशक को नहीं भेजे जा रहे हैं। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड से नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान किए जाने पर भी भारी लूट का दबाव बनाया जा रहा है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों की पदोन्नति तथा उनके ढेरों अवशेष भी अटका रखे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed