{"_id":"67aa49fe383d6bb6d106a609","slug":"teachers-will-start-jail-bharo-aandolan-for-restoration-of-old-pension-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-126273-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक करेंगे जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक करेंगे जेल भरो आंदोलन
Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शामिल शिक्षक। स्रोत शिक्ष
- फोटो : संवाद
खेकड़ा। कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट कार्यकारिणी की बैठक हुई। शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को रखा और इनका निस्तारण नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
बैठक में जिलाध्यक्ष उमेश चौहान व जिला मंत्री सतवीर सिंह के सामने शिक्षकों ने चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षकों को उनके कार्यानुसार समय पर वेतन देने एवं नवीन पेंशन वापस लेकर शिक्षकों की पेंशन संबंधी समस्याओं को हल करने की मांग की। व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की पेंशन सुविधा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। शिक्षकों की सुरक्षा एवं सेवा शर्तों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों को उनकी समस्याओं को लखनऊ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इकाई सदस्य प्रधानाचार्य संजय शर्मा, मुकेश यादव, प्रशांत जैन, आलोक मसीह, नरेंद्र धामा, ओम त्यागी, जयभगवान शर्मा, संरक्षक इंद्रपाल मौजूद रहे।